Holi Kyu Manaya Jata Hai- क्या आपको पता है की होली क्यों मनाई जाती है ? होलिका कौन थी ? प्रह्लाद कौन थे ? आपके इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए ही हमने होली पर निबंध लिखा है। होली के बारे में सब कुछ जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
Holi Kyu Manaya Jata Hai जानिए क्या है होली का महत्व
हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को भगवान ने ये वरदान दिया था कि वह आग में नहीं जल सकती। हिरण्यकशिपु प्रह्लाद से से नाराज़ था क्यूंकि उसे प्रह्लाद द्वारा भगवान विष्णु की पूजा करने से बहुत चिढ़ थी। इसलिए उसने प्रह्लाद को मृत्यु दंड देने के लिए ये आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठ जाए।
उसे ये अनुमान था की होलिका को तो आग में ना जलने का वरदान प्राप्त है इसलिए उसका कुछ अहित नहीं हो सकता लेकिन प्रह्लाद निश्चित रूप से आग में जल कर मृत्यु को प्राप्त होगा। भगवान के भक्तों की रक्षा तो स्वयं भगवान करते हैं इसीलिए हुआ इसका उल्टा। प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ उल्टा होलिका आग में जल कर भस्म हो गयी।
होली कैसे मनाई जाती है
होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस दिन सभी प्रकार के भेद भाव मिटा कर लोग गले मिल जाते हैं। एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल से रंग कर मन के सारे मेल धो डालते हैं। इसके साथ ही ढोल बाजों के साथ होली के पारम्परिक गाने गाये जाते हैं और एक दूसरे के घर जाके मिठाइयाँ और पकवान खाये जाते हैं।
भारत के अलग अलग प्रांतों में पुरे जोश जूनून और श्रद्धा से होली का त्यौहार मनाया जाता है। होली आते ही दूर दराज से लोग अपने गांव लौटना शुरू कर देते हैं। नए कपडे बनवाये जाते हैं और रंग बिरंगे रंग और गुलाल खरीदे जाते हैं। बाज़ार पूरी तरह से रंग, गुलाल, पिचकारी, पकवान इत्यादि से सज जाते हैं।
Holi in Mathura मथुरा की होली
ब्रज की होली और मथुरा की होली पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। होली सामान्यतः पुरे देश में तीन दिनों तक मनाई जाती है लेकिन ब्रज में होली का महोत्सव एक महीने तक चलते रहता है। यहाँ की होली का सम्बन्ध कृष्ण और गोपियों से है।
होली कितने देशों में मनाई जाती है
भारत के अलावा पडोसी देश पाकिस्तान, बंगलादेश, श्री लंका और मरिशस में भारतीय परंपरा के अनुसार ही होली मनाई जाती है। इसके अलावा प्रवासी भारतीय विश्व में जहाँ-जहाँ जाकर बसे हैं उन सभी देशों में होली मनाने की परंपरा पाई जाती है। कैरिबियाई देशों में भी होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
होलिका कौन थी
होलिका हिरण्यकशिपु की बहन थी। उसे भगवान विष्णु से ये वरदान प्राप्त था की वो आग में नहीं जलेगी। लेकिन चुकी उसकी मंशा भगवान के भक्त का अहित करने की थी इसलिए वरदान भी उसके काम ना आ सका।
होली कब से मनाया जाता है
होली मनाने की शुरुवात सतयुग से हुई थी क्यूंकि प्रह्लाद सतयुग में ही पैदा हुए थे। एक अन्य कथा के अनुसार भगवान कृष्णा ने द्वापरयुग में होलिका दहन के बाद रंग खेलने की परंपरा की शुरुवात की जिसे हम आज भी निभा रहे हैं।
Conclusion
इस आर्टिकल में अपने जाना की होली क्यों मनाई जाती है। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। नयी जानकारियों के लिए हमें सब्सक्राइब करें। हमारे वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भक्ति ओसियन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
Subscribe Bhakti Ocean YouTube Channel
Read more इन्हे भी पढ़ें
साई कष्ट निवारण मंत्र क्या है?
अष्ट लक्ष्मी कुबेर मंत्र क्या है ?
3 thoughts on “Holi Kyu Manaya Jata Hai होली क्यों मनाई जाती है”