Maa Saraswati Mantra in Hindi छात्रों के लिए शक्तिशाली सरस्वती मंत्र

Maa Saraswati Mantra in Hindi – अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन मंत्र है जिसके जाप से आपको बहुत लाभ हो सकता है। प्रस्तुत है माँ सरस्वती को प्रसन्न करने का छात्रों के लिए शक्तिशाली सरस्वती मंत्र जिसे आप विद्या बढ़ाने का मंत्र या तीव्र बुद्धि मंत्र भी कह सकते हैं। यहाँ हमने सरस्वती माँ के कुछ सबसे ज़्यादा शक्तिशाली Saraswati Mantra Lyrics  दिए हुए हैं जिनका जाप करके आप माँ सरस्वती की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

सरस्वती माता की कहानी

माता सरस्वती ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा जी एक बार धरती लोक घूमने के लिए निकले तो उन्हें पूरी दुनिया में एक अजीब सी ख़ामोशी महसूस हुई। उन्होंने अपने कमंडल में से जल निकाल कर ज़मीन पर छिड़का तो माँ सरस्वती पैदा हुई।

माँ सरस्वती ने ब्रह्मा जी को पिता कहकर सम्बोधित किया और अपने वीणा के मधुर स्वरों से पुरे ब्रह्माण्ड को संगीतमय कर दिया। इससे पुरे ब्रह्माण्ड के सभी जीव जंतु झूमने लगे और वातावरण अत्यंत ही सुहाना हो गया।

ब्रह्मा जी ने माता सरस्वती को ये आशीर्वाद दिया की वो सभी प्राणियों में संगीत, कला, वाणी, वाद्य और ज्ञान का प्रसार करेंगी। तभी से माँ सरस्वती को सारे जगत में ज्ञान की देवी के रूप में पूजा जाने लगा।

सरस्वती माता का स्वरूप

माता सरस्वती सफ़ेद कमल के पुष्प पर विराजमान हैं और इनका आभूषण श्वेत पुष्प तथा मोती हैं। माँ सरस्वती की चार भुजाएं हैं और उन्होंने एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुष्तक, तीसरे हाथ में माला धारण किया हुआ है तथा उनका चौथा हाथ वर मुद्रा में है।

सरस्वती मंत्र के लाभ

छात्रों के लिए शक्तिशाली सरस्वती मंत्र के जाप से ज्ञान, विद्या, संगीत, कला, वाणी और एकाग्रता में वृद्धि होती है। भारत के विभिन्न हिस्सों में हर स्कूल और कॉलेज में सरस्वती पूजा एक विशेष स्थान रखती है और बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।

आज भारत के प्रमुख स्कूलों में प्रतिदिन सुबह सरस्वती वंदना गाके पढ़ाई की शुरुवात होती है। ये हमारे सनातन संस्कार हैं और हमें सदैव अपने संस्कारों की रक्षा करनी चाहिए और धर्म के पथ पर अडिग रहना चाहिए।

Maa Sarswati Facts

  • माँ सरस्वती ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं
  • माँ सरस्वती की कृपा से ही समस्त प्राणियों को बुद्धि की प्राप्ति होती है
  • माँ सरस्वती का वाहन हंस है इसलिए इन्हे हंसवाहिनी कहके भी सम्बोधित किया जाता है
  • कुछ मान्यताओं के अनुसार माँ सरस्वती का वाहन मोर भी है जो वाणी का प्रतीक है
  • माँ सरस्वती अदृश्य रूप में मनुष्यों की जिव्हा पर निवास करती हैं
  • जब माँसरस्वति जिव्हा पर विराजित होती हैं तब कही हुई बातें सच साबित होती हैं
  • ये कहना मुश्किल है की सरस्वती कब आती है जुबान पर लेकिन हमें हमेशा शुभ बोलना चाहिए क्यूंकि मुँह से निकले कोई शब्द भी सच हो सकते हैं
  • सरस्वती पुराण माँ सरस्वती के ऊपर लिखा गया एक पुराण है जिसे पी आर अहीरराव ने लिखा है

Subscribe Bhakti Ocean YouTube Channel

बुद्धि तेज करने के उपाय | पढ़ाई में तेज होने का मंत्र

इस सरस्वती मंत्र के नियमित जाप से आप पढाई में अधिक एकाग्र होने लगते हैं और आपको परीक्षा में भी अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो स्मरण शक्ति बढ़ाने का मंत्र।

Mata Saraswati Mantra in Hindi | वाक् सिद्धि मंत्र

या कुंदेंदु तुषार हार धवला या शुभ्र वृस्तावता या वीणा वर दण्ड मंडित करा या श्वेत पद्मसना या ब्रह्माच्युत्त शंकर: प्रभृतिर्भि देवै सदा वन्दिता सा माम पातु सरस्वती भगवती नि:शेष जाड्या पहा

Maa Saraswati Mantra For Students | सरस्वती सिद्ध मंत्र

घंटाशूलहलानि शंखमुसले चक्रं धनु: सायकं हस्ताब्जैर्दघतीं धनान्तविलसच्छीतांशु तुल्यप्रभाम्‌।गौरीदेहसमुद्भवा त्रिनयनामांधारभूतां महापूर्वामत्र सरस्वती मनुमजे शुम्भादि दैत्यार्दिनीम्‌

Mata Saraswati Mantra | विद्या बढ़ाने का मंत्र

समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्ति:

Saraswati Mata Mantra For Students |सरस्वती बुद्धि मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

सरस्वती गायत्री मंत्र Saraswati Gayatri Mantra in Hindi

ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌

Saraswati Mantra Lyrics

शारदा शारदांबुजवदना, वदनाम्बुजे।सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्

Saraswati Mantra For Success in Exam | विद्या सरस्वती मंत्र

ऎं ह्रीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्यां देही दापय-दापय स्वाहा।

Saraswathi Mantram | Saraswati Mantra For Success

ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः

Powerful Saraswati Mantra Jaap

ॐ ऐं नमः

विद्या प्राप्ति के लिए सरस्वती मंत्र | सरस्वती मंत्र या कुन्देन्दु

या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा
शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यांधकारपहाम्
हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्

सारांश – Summary

इस लेख को पढ़ने के बाद आप ये जान गए होंगे की सरस्वती की उत्पत्ति कैसे हुई, सरस्वती माता की कहानी क्या है और छात्रों के लिए शक्तिशाली सरस्वती मंत्र कौन से हैं। ऊपर दिए गए मंत्र अत्यंत शक्तिशाली विद्या सरस्वती मंत्र हैं और शीघ्र असर दिखाते हैं। आज से ही शुरू करें इन मन्त्रों का जाप और पाएं पढ़ाई में अपार सफलता।

Subscribe Bhakti Ocean YouTube Channel

Share this article