Ganesh Ji Ki Aarti श्री गणेश आरती

Ganesh ji ki aarti सबसे लोकप्रिय आरतियों में से एक है। ये आरती गणेश जी की पूजा के समय गयी जाती है। जैसा की हम सब जानते हैं की गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। जब भी हम कोई नया कार्य प्रारम्भ करते हैं तो हमें इस आरती को अवश्य गाना चाहिए। ऐसा करने से हमारे द्वारा शुरू किया गया कार्य निर्विघ्न पूरा होता है। श्री गणेश आरती इस प्रकार है।

Subscribe Bhakti Ocean YouTube Channel

Ganesh Ji Ki Aarti श्री गणेश आरती

जय गणेश जय गणेश
जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा

एक दंत दयावंत
चार भुजा धारी
माथे सिंदूर सोहे
मूसे की सवारी

जय गणेश जय गणेश
जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा

पान चढ़े फल चढ़े
और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे
संत करें सेवा

जय गणेश जय गणेश
जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा

अंधन को आंख देत
कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत
निर्धन को माया

जय गणेश जय गणेश
जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा

‘सूर’ श्याम शरण आए
सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा

जय गणेश जय गणेश
जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा

दीनन की लाज रखो
शंभु सुतकारी
कामना को पूर्ण करो
जाऊं बलिहारी

जय गणेश जय गणेश
जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा

सभी प्रकार के धार्मिक साहित्य पढ़ने के लिए भक्ति ओसियन को सब्सक्राइब कीजिये। अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook , Instagram  और Famenest पर शेयर ज़रूर करें।

Subscribe Bhakti Ocean YouTube Channel

Read more

Om Jai Jagdish Hare Aarti ॐ जय जगदीश हरे आरती

Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की

Laxmi Jee Ki Aarti लक्ष्मी आरती

Sai Kasht Nivaran Mantra साई कष्ट निवारण मंत्र

Share this article

Leave a Comment